बेफ्रिक होकर घूमें यहां क्योंकि ये 4 आइलैंड है Mosquito Free

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 05:33 PM (IST)

बरसात के मौसम में मच्छर होना लाजमी है। मगर आपको जानकर हैरानी की कुछ ऐसे आइलैंड भी हैं, जहां मच्छरों का नामोनिशान ही नहीं है। इन आइलैंड में मच्छर पैदा ही नहीं होता है इसलिए आप इन देशों में बेफ्रिक होकर ट्रैवल कर सकते हैं। अगर आप भी मानसून में मच्छरों से कहीं दूर घूमने के प्लान बना रहे हैं तो यकीनन यह आपके लिए बिल्कुल सही जगहें हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन से आइलैंड इस लिस्ट में शामिल है।

 

1. न्यू कैलेडोनिया
कई द्वीपों को मिलाकर बने इस सबसे लंबे आइलैंड में आपको एक भी मच्छर नहीं मिलेगा। दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित इस देश में करीब 2 लाख 68 हजार की आबादी है। इस आइलैंड के चारों ओर नीला समुद्र, सुंदर कैरल रीफ और दूर-दूर तक सफेद रेत देखकर टूरिस्ट का मन खुश हो जाता है। यहां का तापमान हमेशा गर्म बना रहता है और शायद यही कारण है कि यहां एक भी मच्छर नहीं होता।

PunjabKesari
PunjabKesari

2. आइसलैंड
यूरोप और अमेरिका के बीच का यह आइलैंड यह नॉर्थ अटलांटिक महासागर में है। सालभर ठंडा रहने के कारण आपको यहां भी कोई मच्छर नहीं दिखाई देगा। वैसे तो यह देश हमेशा ही ठंडा रहता है लेकिन सर्दियों में आप यहां स्नॉफॉल का मजा भी ले सकते हैं। लंबे समुद्र तट, हरी-भरी वादियां और ग्लेशियर से घिरा होने के कारण टूरिस्ट इसकी तरफ खींचे चले आते है। यह अपने गर्म झरनों ज्वालामुखी के कारण भी मशहूर है।

PunjabKesari
PunjabKesari

3. द सेशेल्स
अपनी खूबसूरती और हनीमून डेस्टिनेशंस के लिए मशहूर सेशेल्स अफ्रीका का सबसे छोटा आइलैंड है। यहां करीब 84 हजार लोग रहते हैं और यहां भी आपको मच्छरों का नामोनिशान नगीं मिलेगा। 'विजिटर्स परमिट' लेकर भारतीय यात्री यहां 3 महीने तक रह सकते हैं। समुद्री तट के साथ-साथ यहां के वॉटर स्‍पोर्ट और नाइट लाइफ भी काफी फेमस है।

PunjabKesari
PunjabKesari

4. फ्रेंच पॉलीनेशिया
साउथ पैसेफिक में स्थित इस देश में आपको अलग-अलग इलाके देखने को मिलेगी लेकिन यहां कोई मच्छर आपको दिखाई नहीं देगा। यहां का सबसे पॉपुलर आइलैंड ताहिती है। इस आइलैंड में दुनिया के सबसे बड़े केकड़े पाए जाते हैं, जोकि नारियल को भी आराम से तोड़ सकते हैं। अगर आप यहां घूमने जाए तो उनसे सावधान रहे।

PunjabKesari
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static