लोकसभा चुनाव 2019: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से किया ये आग्रह

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 03:33 PM (IST)

नोएडा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। हालांकि, उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया कि वह किससे चुनाव लड़ें।

केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले यशवंत ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। सर, मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर कौन लड़ेगा। जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें। बता दें कि, यशवंत सिन्हा हाल ही में मोदी सरकार के फैसलों की आलोचना के लिए सुर्खियों में रहे हैं। 

शत्रुघ्न लड़ रहे हैं चुनाव: केजरीवाल 
आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा के समापन पर 'जन अधिकार' रैली आयोजित की गई थी। रैली में सिन्हा, केजरीवाल, संजय सिंह के अलावा बीजेपी सांसद शत्रुघ्न भी मौजूद थे। केजरीवाल ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि शत्रुघ्न चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है। 

7 लोकसभा सीटों में से 5 पर प्रभारियों की घोषणा 
ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है और दो सीट पर अभी घोषणा होनी बाकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static