किन्नरों ने वस्त्रहीन होकर किया नाच, देखने वालों ने शर्मसार होकर मूंदी आंखें

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 06:51 PM (IST)

आगरा(बृज भूषण): किन्नर तमाम तरह के उपद्रव करने के लिए प्रसिद्ध हैं। ट्रेनों में यात्रियों से जबर्दस्ती वसूली करते हैं। चौराहों पर वसूली करते हैं। जो पैसे नहीं देता, उसे बदुआ तक दे डालते हैं। शनिवार को आगरा में तो किन्नरों ने हद ही कर दी।
PunjabKesari
थाना सदर के राजपुर चुंगी किन्नरों ने वस्त्रहीन होकर नाच किया। दो किन्नर समूहों में सीमा विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ओर से डंडे चले। फिर एक पक्ष के किन्नरों ने वस्त्र उतार दिए और बीच सड़क पर आकर तालियां पीटकर हंगामा करने लगे। दोनों ओर से रास्ता जाम हो गया। एक किन्नर तो कार पर चढ़ गया। देखने वाले शर्मसार हो गए और आंखें बंद कर लीं, लेकिन किन्नरों को जरा भी शर्म नहीं आई। किन्नरों का ये ड्रामा करीब एक घंटे चलता रहा, लेकिन उन्हें रोकने कोई आगे नही आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static