विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप - हर्षा भारतकोठी के दो उलटफेर सयुंक्त बढ़त पर पहुंचे , पीछे हुए अरविंद और मुरली

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 03:23 PM (IST)

तस्वीर अमृता मोकल ,चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

गेब्जे ,टर्की ( निकलेश जैन ) में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे दिन दो मुक़ाबले खेले गए और जहां शीर्ष भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन ( 2602)  अरविंद चितांबरम (2578) और सुनील नारायणन (2573) के परिणाम भारत की उम्मीद के उलट रहे तो  युवा  नेशनल जूनियर चैम्पियन हर्षा भारतकोठी (2474)  नें सभी को चौंकाते हुए लगातार चार मैच जीतकर सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है तो युवा अभिमन्यु पौराणिक भी तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर जा पहुंचे है । सबसे पहले बात करते है मुरली कार्तिकेयन की जिन्होने पहले तीसरे राउंड मे हमवतन कार्तिक वेंकटरमन (2519) से ड्रॉ खेला तो चौंथे राउंड मे उन्हे नीदरलैंड के रोबी केवलीशिविली (2485) नें ड्रॉ पर रोक लिया । अरविंद चितांबरम नें तीसरे राउंड में अजरबैजान के उल्वी सदिखोव (2491)को पराजित कर लगातार तीसरी जीत तो दर्ज की पर चौंथे राउंड में उन्हे उज्बेकिस्तान के सिंदारोव जावोखिर (2484) के हाथो अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा । सुनील नारायण नें तीसरे राउंड में अजरबैजान के मोहम्मद मुरदली (2407) को पराजित किया पर चौंथे राउंड में हमवतन हर्षा भारत कोठी के हाथो उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा । हर्षा नें तीसरे राउंड में भी अर्जेंटीना के ग्रांड मास्टर एलन पीचोट (2562) को पराजित कर उलटफेर किया था अब अगले राउंड में उनके सामने टॉप सीड ईरान के परहम मघसूदलू होंगे देखना होगा क्या हर्षा उनका विजयरथ रोक सकेंगे ।भारत की ओर से एक ओर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे दिन दो जीत दर्ज की उन्होने पहले इज़राइल के इदों गोर्श्तिएन को और मेजबान टर्की के कान इसिक को हार का स्वाद चखाया । 

चार राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ियों में हर्षा भारतकोठी 4 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर ,अभिमन्यु पौराणिक 3.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर ,अरविंद , मुरली और कार्तिक 3 अंक पर ,सुनील नारायण और राजा हर्षित 2.5 अंको पर खेल रहे है । 

बालिका वर्ग में भारत के लिए तीसरा दिन कोई बड़ी खबर नहीं लाया और ऐसे में अगर किसी को पदक जीतना है तो जल्द ही उन्हे रफ्तार पकडनी होगी । 

चार राउंड के बाद भारत की एम महालक्ष्मी 3 अंक लेकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर है उन्होने चीन की ली यूंशन को पराजित कर पदक की उम्मीद कायम रखी है , भारत की ओर से शीर्ष खिलाड़ी साक्षी चित्लांगे लगातार 3 ड्रॉ खेलकर 2.5 अंको पर है , उनके अलावा इवाना मारिया ,वार्षिनी वी ,मीनल गुप्ता भी 2.5 अंको पर खेल रही है । 

 

भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदा अँकवार स्थिति 

IND

SNo   Name Rtg FED 1 2 3 4 Pts. Rk. K rtg+/- Group
4 GM Karthikeyan Murali 2605 IND 1 1 ½ ½ 3,0 14 10 2,10 Open
10 GM Aravindh Chithambaram Vr. 2578 IND 1 1 1 0 3,0 9 10 2,40 Open
13 GM Sunilduth Lyna Narayanan 2573 IND 1 ½ 1 0 2,5 38 10 -3,90 Open
23 GM Puranik Abhimanyu 2524 IND 1 ½ 1 1 3,5 8 10 5,80 Open
27 IM Karthik Venkataraman 2519 IND 1 1 ½ ½ 3,0 18 10 6,90 Open
40 IM Harsha Bharathakoti 2474 IND 1 1 1 1 4,0 4 10 15,60 Open
50 IM Mohammad Nubairshah Shaikh 2443 IND ½ 1 ½ 0 2,0 72 10 -2,80 Open
56 IM Raja Harshit 2419 IND 1 0 ½ 1 2,5 57 10 -0,10 Open
77 IM Krishna Teja N 2356 IND 1 0 0 1 2,0 89 10 -8,60 Open
94 FM Shailesh Dravid 2325 IND 0 1 1 0 2,0 85 20 -2,40 Open
12 WIM Chitlange Sakshi 2279 IND 1 ½ ½ ½ 2,5 26 40 -14,40 Girls
21 WIM Mahalakshmi M 2213 IND ½ 1 ½ 1 3,0 20 20 0,00 Girls
32 WIM Varshini V 2173 IND 1 0 1 ½ 2,5 28 20 -6,40 Girls
36 WIM Ivana Maria Furtado 2144 IND 1 ½ 1 0 2,5 22 20 14,60 Girls
55 WCM Isha Sharma 2012 IND 1 0 ½ 0 1,5 60 40 28,80 Girls
65   Meenal Gupta 1963 IND ½ 0 1 1 2,5 33 40 42,00 Girls

 

राउंड 5 के मुक़ाबले !

Rd. Bo. No.     Name FED Rtg Pts. Result Pts.   Name FED Rtg   No.
5 1 40   IM Harsha Bharathakoti IND 2474 4   4 GM Maghsoodloo Parham IRI 2649   1
5 4 22   IM Christiansen Johan-Sebastian NOR 2525   GM Puranik Abhimanyu IND 2524   23
5 5 4   GM Karthikeyan Murali IND 2605 3   3 IM Sadikhov Ulvi AZE 2491   35
5 6 27   IM Karthik Venkataraman IND 2519 3   3 GM Martirosyan Haik M. ARM 2597   5
5 9 10   GM Aravindh Chithambaram Vr. IND 2578 3   3 IM Kevlishvili Robby NED 2485   37
5 20 70   IM Nikitenko Mihail BLR 2368   GM Sunilduth Lyna Narayanan IND 2573   13
5 32 56   IM Raja Harshit IND 2419     Agibileg Uurtsaikh MGL 2321   96
5 37 50   IM Mohammad Nubairshah Shaikh IND 2443 2   2 FM Agdelen Huseyin Can TUR 2280   110
5 46 151     Ozgur Tibet Kagan TUR 2056 2   2 IM Krishna Teja N IND 2356   77
5 50 163     Nyambileg Erdene-Ochir MGL 1798 2   2 FM Shailesh Dravid IND 2325   94
5 7 8   FM Gorti Akshita USA 2315 3   3 WIM Mahalakshmi M IND 2213   21
5 11 4   WGM Tokhirjonova Gulrukhbegim UZB 2369   WIM Varshini V IND 2173   32
5 13 12   WIM Chitlange Sakshi IND 2279     Meenal Gupta IND 1963   65
5 17 36   WIM Ivana Maria Furtado IND 2144   WFM Beydullayeva Govhar AZE 2202   27
5 34 55   WCM Isha Sharma IND 2012   WIM Nassr Lina ALG 1854   81

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niklesh Jain

Recommended News

Related News