Kundli Tv- सर्वार्थ सिद्धि योग- इन 4 राशि वालों के बनेंगे सभी काम

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 09:15 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
मेष राशि वालों आज आपको खुद का खयाल रखना है अगर जॉब साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो अपने पूजा घर में दीप जलाकर निकलें और जो लोग नौकरी में हैं उनको वर्क प्लेस पर भागदौड़ करनी पड़ेगी। मां की सेहत का खयाल रखें।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज आपके इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। राजनीति में आपका रुतबा बढ़ेगा।आपको एक नई पहचान मिलेगी। आज माता के मंदिर सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

मिथुन राशि वालों आज पारिवारिक चिंताएं कम होंगी। समाज में मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको कोई गुड न्यूज मिलने वाली है। धर्म में आस्था बढ़ेगी। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आज आप नए बिज़नेस प्लॉन पर काम शुरु करेंगे। पिता के स्वास्थय पर ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग लकड़ी फर्नीचर आदि का कारोबार करते हैं उनके लिए शुभ समय है।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 6

सिंह राशि वालों आज आपका सुख सौभाग्य बढ़ा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। लोग आपसे ईर्ष्या भी करेंगे। रोमांस के लिए आज एक अच्छा दिन है। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों आज जीवन साथी से आपसी प्रेम बढ़ेगा और दोनों के बीच अन्डरस्टैडिंग भी बढ़ेगी। आज आप ढेर सा धन प्राप्त करेंगे। घरेलू सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। गाय की सेवा करें, आपका सुख और सौभाग्य और बढ़ेगा।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप थोड़ी सी मेहनत से बड़े-बड़े काम बना सकतें हैं। फैमिली में बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि की महिलाएं आज रोमांटिक मूड में रहेंगी।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 8

वृश्चिक राशि वालों आज आपका मनोबल उंचा रहेगा। वर्क प्लेस पर आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। बिज़नेस फ्लोरिश कटेगा। आप लाइफ आनन्द लेंगे। दोस्तों से गिफ्ट भी मिल सकता है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज आपके जीवन में खुशियों की बरसात होने वाली है। आज आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी मजदूर को कपड़े गिफ्ट करें। आपके मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा  शुभ नंबर-

मकर राशि वालों आज आपको थोड़ा सोच समझकर चलना होगा। आज आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना होगा क्योंकि आज छोटी सी बात का बतंगड़ हो सकता है।आज माता के मंदिर में सफ़ेद फूल अर्पित करें।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 7

कुम्भ राशि वालों आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। फ्रेंड्स से भी एप्रीसियेशन मिलेगा।मेहनत का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। लड़कियों के जीवन में उत्साह बना रहेगा। हनुमान जी के दर्शन-पूजन करें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

मीन राशि वालों आज आप खरीदारी करने जाएंगे। वर्क प्लेस पर आपकी पोजीशन मजबूत होगी। इस राशि की लड़कियों को सुंदर तोहफा मिलने का योग है। आज किसी से रुखा न बोलें।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 6
गुरुवार को करें ये टोटका, हमेशा हासिल होगी जीत (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News