मानसिक रूप से परेशान लड़की सलमान से शादी रचाने पहुंची मुंबई

9/6/2018 3:15:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सलमान से शादी करने के लिए एक लड़की उत्तराखंड से मुंबई पहुंच गई। ये लड़की मानसिक रूप से परेशान है। हालांकि पुलिस ने उत्तराखंड की रहने वाली इस युवती को उसके परिवार के सौंपर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली थी। मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। हालांकि सुरक्षा गार्ड ने उसे अंदर नहीं जाने दिया।


बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते देखा और पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चिकित्सकीय जांच कराई। बाद में युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News