मॉब लिंचिंगः जेब कतरे रंगे हाथों चढ़े भीड़ के हत्थे, लोगों ने पहुंचा डाला अस्पताल

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 06:31 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां 2 जेब कतरों पर भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर डाली। दोनों में से एक को लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। युवक पिटाई के बाद बेहोश हो गया तो लोग उसे छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला थाना नौचंंदी क्षेत्र के कश्मीरी पैलेस के पास का है। यहां पर अफसर नाम के एक युवक पर जेब काटने का आरोप लगा है। भीड़ ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने युवक को बुरी तरह पीटा। जिसके बाद युवक अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सड़क पर पीटने वाले लोगों का अभी तक कोई अता-पता नहीं चल सका है।

इस बारे में एसपी रण विजय सिंह का कहना है कि थाना नौचंदी क्षेत्र में लोगों ने दो जेब कतरों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की है। दोनों में से एक को गंभीर चोट आई है। जिसके चलते उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static