Kundli Tv- श्रीकृष्ण ने किसे बताए ये 4 राज़?

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 10:50 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
पौराणिक शास्त्रों में भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर के राजतिलक के समय उन्हें घर की सुख-समृद्धि के लिए कुछ नियम बताए थे। कहते हैं अगर कोई आम व्यक्ति अपने जीवन में इन नियमों का पालन करता है तो उसके जीवन में कभी भी सुख-सौभाग्य की कमी नहीं होती। तो आइए आपको भी बताते हैं ये टिप्स जिन्हें आप भी अपना कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
PunjabKesari
महाभारत के एक संवाद के अनुसार श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया घर में पांच चीजें मुख्य रूप से रखनी चाहिए। जिससे घर में धन-धान्य की कभी कोई कमी नहीं होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
PunjabKesari
जल 
कान्हा युधिष्ठिर से कहते हैं कि साम्राज्य में हमेशा पीने के पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी कोई व्यक्ति पानी के अभाव में दुखी न हो। इसलिए पौराणिक काल से ही मान्यता चली आ रही है कि किसी भी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। इस पौराणिक कारण की वजह से ही भारतीय संस्कृति में पूजा के दौरान भगवान सूर्य के साथ सभी देवी-देवताओं को भी जल अर्पित करने का नियम बनाया गया है। पितरों को संतुष्ट करने के लिए भी उन्हें जल देने का विधान है।
PunjabKesari
चंदन
चंदन को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया जाता है। श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को पौराणिक कथन की याद दिलाते हुए कहते हैं कि जिस प्रकार हजारों विषैले सर्पों के लिपटे रहने के बाद भी चंदन वृक्ष की सुगंध ज़रा भी कम नहीं होती है, ठीक उसी प्रकार चाहे घर पर कितनी ही नकारात्मक शक्तियों की नज़र क्यों न हो, चंदन रखने से सभी बुरी शक्तियों से आपकी रक्षा होती है। इसलिए हमेशा घर में पूजा स्थान में चंदन रखना चाहिए।
PunjabKesari
गाय के दूध से बना घी
हिंदू शास्त्रों में गाय को सबसे पूजनीय माना जाता है, इसलिए उसके दूध से बने घी से घर में प्रतिदिन दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और इसके सेवन करने से आप स्वस्थ बने रहते हैं।
PunjabKesari
मां सरस्वती 
भगवान कृष्ण ने बताया कि जिस तरह से माता सरस्वती कीचड़ से निकले कमल पर विराजमान होने के बाद भी उस कीचड़ से अछूती बनी रहती हैं, ठीक उसी प्रकार घर में माता सरस्वती का पूजन व्यक्ति को निर्धनता और अनिश्चितता से बचाता है। इसके लिए घर में माता सरस्वती की मूर्ति या उनके वाद्ययंत्र वीणा को रखना चाहिए।
PunjabKesari
शहद 
युधिष्ठिर को सुख-समृद्धि के उपाय बताते हुए भगवान कृष्ण ने कहा कि शहद एक ऐसा पदार्थ है, जिससे न केवल आपकी आत्मा शुद्ध होती है, बल्कि इसे घर में रखने से वहां का वातावरण भी स्वच्छ हो जाता है। दरअसल शहद में इतनी खूबियां या कहें सकारात्मक शक्ति होती है कि वह आपके घर में मौजूद सभी नकारात्मक तत्व को नष्ट कर सकता है।

शहद से लाभ
कान्हा आगे कहते हैं कि शहद को हमेश स्वच्छ जगह पर रखना चाहिए। परिवार के सभी व्यक्तियों को हर रोज शहद का सेवन करना चाहिए। यह सेहत और मन दोनों को दुरुस्त रखने में सहायक है।
जानें, घर में आंवला लगाना चाहिए या नहीं ? (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News