अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे हर्षवर्धन कपूर

8/20/2018 9:17:57 PM

मुंबईः अभिनेता हर्षवर्धन कपूर का कहना है कि वह वास्तविकता में विश्वास करते हैं और इससे वह कभी समझौता नहीं करेंगे। हर्षवर्धन कपूर अपनी आने वाली फिल्म में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाते नजर आएंगे। 

अभिनेता का कहना है कि फिल्म में निशानेबाज के सच्चे अस्तित्व को ही प्रर्दिशत किया जाएगा। हर्षवर्धन ने कहा कि मैं समझौता नहीं करता और मैं कोशिश करता हूं कि चीजें सच के अधिक से अधिक करीब रहें। ब्रिंद्रा की बायोपिक में भी यही किया जाएगा और इसलिए फिल्म पर काफी लंबे समय तक काम किया गया क्योंकि हम इसे सच्चाई के करीब रखना चाहते थे।

हर्षवर्धन ने वर्ष 2016 में फिल्म ‘मिर्जया’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। अभिनेता की आखिरी फिल्म निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ थी और उनका कहना है कि अभी तक आई उनकी दोनों फिल्में वास्तव में एक मूल रचना है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी बनावटी नहीं है। ब्रिंद्रा की बायोपिक में भी यही किया जाएगा। इसलिए मुझे किसी भी फिल्म पर काम करने में काफी समय लगता है क्योंकि मैं वास्तविकता में विश्वास रखता हूं।      
    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pawan Insha


Recommended News

Related News