सेल्फ डिफेंस के जरिए लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 03:45 PM (IST)

चंडीगढ़(शाइना) : हम बेखौफ जीना चाहती है अपनी रक्षा खुद करना जानती है समय आने पर चंडी रुप धारण कर दुश्मनों को जवाब देना भी आता है यह देखा जा रहा था सैक्टर-25 की उन युवतियोें में जिन्हें चण्डीगढ़ पुलिस द्वारा सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। युवतियों द्वारा अपने आप को बचाव की टैक्नीक्स को देखकर पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी दंग रह गए। 

इस सेल्फ डिफैंस ट्रेनिंग में स्नैचिंग, युवतियों से छेड़छाड़ और अपने आप को पुरुषों से कम न समझ कर उनको उनका मुकाबला करने की विशेष ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर एस.एस.पी. निलांबरी, डी.एस.पी. कृष्ण कुमार थाना प्रभारी, लखबीर सिंह चौकी इंचार्ज रोहताश यादव और इ.आर.ए.एम. रिर्जवी और कई गनमाने लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ युवतियों को हेल्मेट्स भी बांटे गए।

इस मौके पर एस.एस.पी. निलांबरी ने बताया कि लड़कियों को सेल्फ डिफेंस सिखाना बहुत जरूरी है। इससे लड़कियां अपनी सेफ्टी खुद कर सकती है और खुद को सशक्त महसूस कर सकती हैं उन्हें किसी की सहायता की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से चण्डीगढ़ पुलिस द्वारा सैक्टर-25 की लड़कियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसको लेकर चौकी इंचार्ज रोहताश यादव और डी.एस.पी. कृष्ण कुमार ने अच्छी भूमिका अदा की है।

इसके साथ ही एस.एस.पी. ने बताया कि लड़कियों को सेल्फ डिफैंस का कोर्स अब चण्डीगढ़ में फ्री में करवाया जा रहा है। प्रशासन का यह कदम वाक्य में काबिले-तारीफ है।इससे चण्डीगढ़ में बढ़ रहे अपराधों में भी कमी आएगी और महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News