फोरलेन पर नहीं लगे चेतावनी बोर्ड, प्रशासन व कंपनी सुस्त

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 07:02 PM (IST)

सुंदरनगर : पुंघ से जड़ोल के दायरे में लोग और पर्यटक फोरलेन पर चेतावनी बोर्ड न होने के कारण भटक रहे हैं। वीरवार को एक टैम्पो बंद हुए फोरलेन के एक हिस्से में घुस गया और अंत में मलबे में फंसकर पलटने से बाल-बाल बच गया। गौरतलब है कि इस जगह ही बीते दिनों 2 युवक हादसे का शिकार हो गए हैं। चमुखा में करीब आधा दर्जन स्थलों पर फोरलेन पर मलबा गिरा है और सुरक्षा दीवारें गिरने लगी हैं। एक माह से फोरलेन पर मलबा गिरा पड़ा है, जिसे अभी तक हटाना तो दूर, अब न सड़क पर कोई सुरक्षा कर्मी नहीं दिखाई दे रहे हैं और न ही सड़क पर सुरक्षा के कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पत्थर लगाकर सड़क बंद की हुई थी, जिसे लोगों ने हटा दिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News