बिंदल बोले- अटल जी की बदौलत 2 लाख से अधिक हिमाचली युवाओं को मिला रोजगार

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 03:30 PM (IST)

नाहन(सतीश):लोकतंत्र के प्रहरी अटल बिहारी वाजपयी जी का निधन न केवल हिमाचल या देश नहीं बल्कि विश्व के लिए बहुत बड़ी क्षति है। नाहन हिन्दू आश्र में आयोजित शोकसभा के दौरान कही। शोकसभा में जिला भर से आए भाजपा नेता,कार्यकर्ताओ के अलावा विभिन्न संस्थाओं के हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल मुख्य रूप से मौजूद रहे। 


शोकसभा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि अटल जी का स्नेह हिमाचल के प्रति अतुल्य था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना का शुभारंभ भी उन्होंने हिमाचल से किया था। सन 2002 मेंं हिमाचल को इंडस्ट्रीयल पैकेज दिया जिसकी बदौलत आज हिमाचल के करीब 2 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है तथा हिमाचल में स्थापित फार्मा उद्योग विश्व की 40 फीसदी दवाईयां बना रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News