जम्मू में शुरू हुई बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था रवाना

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 03:14 PM (IST)

 जम्मू : जहां कश्मीर में बाबा श्री अमरनाथ यात्रा जारी है वहीं जम्मू में बुड्ढा अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पुंछ के मंडी क्षेत्र के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शुक्रवार को 1830 यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया गया। जत्थे को विश्व हिन्दू परिषद  के राष्ट्रीय महासचिव मिलंद परांदे और बजरंग दल के सोहन सिंह सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले जत्थे में उत्तराखंड, तमिलनाडू, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यात्री शामिल हैं। भोले नाथ के जयकारे लगाते हुये भक्त पुंछ के लिये रवाना हो गये। जानकारी के अनुसार इस काफिले में  सुन्दरबनी और राजोरी से भी श्रद्धालु शामिल होंगे।


 वहीं पुंछ पहुंचे यात्रियों का डीसी पुंछ ने हाार पहनाकर स्वागत किया। यात्रियों के लिए चाय नाश्ते का भी बंदोवस्त किया गया था। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं के ठहराने के लिए अखाड़ा मन्दिर परिसर, आईटीआई बिल्डिंग और हायर सकेंडरी स्कूल में बंदोवस्त किया गया है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News