दक्षिण कश्मीर में नैकां नेता पर आतंकी हमला

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 01:33 PM (IST)

श्रीनगर: नैशनल कान्फ्रेंस के नेता की सुरक्षा हेतु बनाई गई सुरक्षा पोस्ट पर आतंकियों ने  हमला किया। हमले में फिलहाल किसी तरह के जान-माल नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार चित्रगाम गांव में नैकां नेता शौकत हुसैन गनी के घर के बाहर बनाई गई सुरक्षा पोस्ट पर शनिवार की सुबह को आतंकियों ने धड़ाधड़ गोलियां बरसाई।

PunjabKesari
स्थानीय लोगों के अनुसार हमला सुबह करीब साढ़े चार बजे किया गया और गोलीबारी पूरे बीस मिन्ट तक चली। लोगों के अनुसार गोलीबारी से पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने पूरे गांव में डोर टू डोर तलाशी अभियान भी चलाया। आपको बता दें कि घाटी में इससे पहले भी नेताओं पर आतंकी हमले होते रहे हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News