चंडीगढ़ में हुई इस वर्ष कम बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 11:58 AM (IST)

चंडीगढ़(मनमोहन) : मौसम विभाग ने 839 mm बारिश जून से सितंबर में होने का अनुमान जताया है और अब तक चंडीगढ़ में 590mm बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के निर्देशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि पिछले वर्ष के मुताबिक इस वर्ष बारिश अच्छी हुई है। सामान्य बारिश चंडीगढ़ में नही बल्कि उत्तर भारत में हुई है और किसानों की फसलों के लिए भी बारिश सही है। 

उन्होंने साथ ही बताया कि चंडीगढ़ में बीते दिन ज्यादा गर्मी और उमस थी जिस कारण मौसम में बदलाव आया और बादल गरजे जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। सारा दिन आसमान पर बादल छाए रहे है बीच बीच में बारिश भी होती रही। जिससे दिन में गर्मी का एहसास ना के बराबर रहा तो साथ पारा में भी चार से पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 

सुरिंदर पॉल ने बताया कि अगले दो तीन दिन में भी मौसम ऐसा बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अब तक हुई बारिश सामान्य है और किसानों के लिए भी यह बारिश काफी फायेदमंद रहेगी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News