पुलवामा में पुलिस पार्टी पर पत्थराव, जवान घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 11:53 AM (IST)

श्रीनगर: शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पत्थरबाजों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर जमकर पत्थराव किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार मुरान की तरफ जा रही पुलिस की एक पार्टी को कंगन गांव में युवकों ने अपना निशाना बनाया। पत्थराव में घायल पुलिसकर्मी ड्राइवर है और उसकी पहचान शहंशाह के रूप में हुई है। उसके सिर में पत्थर लगा जिससे उसे काफी चोट आई। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिसकर्मियों ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी दागे।
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News