इंगेजमेंट से पहले प्रियंका और निक करवाएंगे खास पूजा

8/18/2018 11:41:22 AM

मुंबईः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आज सगाई करने जा रही है। निक पिछली रात अपने माता-पिता के साथ मुंबई पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका ने अपने जुहू बंगले पर रिंग सेरेमनी से पहले सुबह 10 बजे एक विशेष पूजा की तैयारी की है।

 

PunjabKesari

 

यह पूजा आज रिंग सेरेमनी से पहले होगी। इसके साथ ही निक के परिवार वालों के साथ प्रियंका की फैमिली एक छोटी सी पार्टी रखेगी। खबरों की मानें तो शनिवार शाम एक पार्टी का आयोजन प्रियंका चोपड़ा करेंगी। इसमें निक और प्रियंका का पूरा परिवार होगा। 

 

PunjabKesari

 

उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका और निक के रोका सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। ऐसे में लाजमी है कि परिणीती चोपड़ा भी इस सेरेमनी में हिस्सा लेंगी, लेकिन आपको बता दें कि परिणीति लखनऊ में अपनी नई फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग कर रही है।

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा दोनों साल 2018 में अक्टूबर के महीने में शादी कर सकते हैं। प्रियंका की बात करें तो वह अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी। 

 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News