शराब पीकर बजा रहे थे कारों के स्टीरियो, रोका तो पुलिसकर्मियों से हाथापाई

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 11:19 AM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : गत देर रात सैक्टर-80 में कुछेक युवक शराब पीकर ऊंची आवाज में कारों के स्टीरियो बजा कर हुड़दंग मचा रहे तथा पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार किए गए चारों युवकों के नाम अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा बलजीत सिंह बताये जाते हैं जो कि सभी गांव मौली बैदवान के रहने वाले हैं। आज उन्हें ड्यूटी मैजिस्टे्रट के सामने पेश किया गया जिस दौरान उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पता चला है कि एक आरोपी अमरजीत सिंह हाल ही में भंग हुई पंचायत समितियों में अकाली दल की टिकट पर चुनाव जीता हुआ खरड़ ब्लॉक संमति का मैंबर है। 

प्राप्त जानकारी मुताबिक उक्त चारों आरोपी वीरवार की देर रात साढ़े 11 बजे के करीब शराबी हालत में थे और राह से गुजरने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। किसी ने इस की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस के पी.सी.आर. कर्मी गुरसेवक सिंह ने उन्हें समझा कर वहां से जाने के लिए कहा तो वे पुलिस कर्मी के साथ ही उलझ पड़े। 

मामला यहां तक बढ़ गया कि शराबी युवकों ने कांस्टेबल गुरसेवक सिंह से हाथापाई करनी शुरू कर दी और उसकी वर्दी तक फााड़ दी। अपने साथ हुई हाथापाई संबंधी गुरसेवक सिंह ने पुलिस स्टेशन सोहाना में फोन पर सूचित किया तो मौके पर सोहाना से पुलिस कर्मी तथा जांच अधिकारी ओम प्रकाश भी पहुंच गए। 

उन्होंने मौके पर से चारों शराबी युवकों को गिरफ्तार करके थाने पहुंचा दिया जहां पर चारों खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस स्टेशन सोहाना से एस.एच.ओ. तरलोचन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों आरोपियों खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-353 तथा 186 तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News