निक से पहले इन 5 सुपरस्टार्स के साथ इश्क फरमा चुकी हैं प्रियंका, इनमें से दो थे शादीशुदा

8/18/2018 11:09:08 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद के दम पर बरेली से हॉलीवुड में धूम मचाया। सिर्फ काम में ही नहीं बल्कि खूबसरती में इनका कोई जवाब नहीं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के साथ-साथ एक्ट्रेस बनना, हॉलीवुड पॉप स्टार्स के साथ खुद की एल्बम बनाना जैसे तमाम काम करने वाली प्रियंका, एक सक्सेसफुल वुमेन हैं। इतनी टैलेंटेड और खूबसूरत प्रियंका पर किसी का दिल आना कोई बड़ी बात नहीं। फिलहाल प्रियंका इन दिनों बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन क्या आप जानते है निक से पहले प्रियंका का कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ चुका है। आज हम आपको प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

PunjabKesari

 

प्रिंयका चोपड़ा-शाहरुख खान

प्रियंका और शाहरुख की अफेयर की खबरें फिल्म "डॉन-2" के वक्त बहुत चर्चा में थीं। खबर थी कि शाहरुख की वाइफ गौरी खान से भी प्रियंका चोपड़ा की अनबन हुई थी। फ‍िल्‍म 'डॉन' और 'डॉन 2' फ‍िल्‍मों के प्रमोशन के दौरान प्रियंका और शाहरुख कुछ ज्‍यादा ही करीब आते दिखाई दिए। यह शाहरुख की पत्‍नी गौरी को भी नगवार गुजरा। उन्‍होंने इसपर एतराज भी जताया।हालांकि शाहरुख और प्रियंका ने इन बातों को महज बकवास बताया, लेकिन इस अफेयर की चर्चा के चलते करण जौहर ने प्रियंका से बात करना बंद कर दिया था। सके बाद गौरी खान ने भी शाहरुख को प्रियंका के साथ फिल्में करने से मना कर दिया था।

 

PunjabKesari

 


प्रियंका चोपड़ा-अक्षय कुमार


प्रियंका उन दिनों काफी चर्चा में रहीं जब उनका नाम अक्षय कुमार से जुड़ा। करियर की शुरुआत में अक्षय के साथ एक के बाद एक फ‍िल्‍में करने के बाद ऐसा लगने लगा जैसे दोनों वाकई एक-दूसरे के करीब आने लगे हैं। इस खबर को और हवा दी अफवाहों ने। ये अफवाहें अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना को बिल्‍कुल अच्‍छी नहीं लगीं और इसका नतीजा सामने आया कि ट्विंकल ने अक्षय के लिए प्रियंका के साथ काम करने पर बिल्‍कुल बैन लगा दिया। दोनों ने अंदाज़, "मुझसे शादी करोगी", "ऐतराज़" समेत कई फिल्मों में काम किया। 

 

PunjabKesari

 


प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर 


प्रिंयका और शाहिद फिल्म "कमीने" और "तेरी-मेरी कहानी" में साथ नज़र आए थे। वहीं, शाहिद को प्रिंयका के साथ लुधियाना में शॉर्ट्स में स्पॉट भी किया गया था, लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। 

 

PunjabKesari

 

प्रिंयका चोपड़ा-हरमन बवेजा


प्रोड्यूसर हैरी बवेजा के बेटे हरमन बवेजा के साथ प्रियंका ने फिल्म "लव स्टोरी 2050" की। इस दौरान प्रियंका और हरमन एक दूसरे को डेट करने लगे। लेकिन ये अफवाह ज्यादा दिनों तक नहीं चली, फिल्म के साथ-साथ ये अफेयर की रिश्ता भी फ्लॉप हो गया। 

 

PunjabKesari

 


प्रियंका चोपड़ा-असीम मर्चेंट


मॉडलिंग के दौरान प्रियंका का नाम असीम मर्चेंट के साथ जुड़ा था, लेकिन ये अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रिंयका का असिम के साथ रिश्ता भी खत्म हो गया। 

 

PunjabKesari

 

प्रिंयका चोपड़ा-निक जोनस


अब 2018 में प्रिंयका की जिंदगी में निक की एंट्री होती है। अब देखना है कि दोनों का रिश्ता कितनी देर तक चल पाता है। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News