फ्रांसीसी दंपति को लेह से सुरक्षित दिल्ली लाई भारतीय वायुसेना

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 01:29 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को एक दुर्घटना के बाद लेह में फंसे फ्रांसीसी दंपति को वहां से सुरक्षित निकालकर राजधानी नई दिल्ली लेकर आई। फ्रांसीसी नागरिक क्रिसटोफे और उसकी पत्नी ब्रेस्सन फ्लोरेंस लेह के नजदीक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। दुर्घटना में फ्लोरेंस गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

नई दिल्ली स्थित फ्रांसीसी दूतावास की प्रार्थना पर भारतीय वायुसेना ने तुरंत कार्रवाई करते फ्रांसीसी दंपति को लेह से सुरक्षित निकाला। भारतीय वायुसेना के बयान के अनुसार, वायुसेना का विमान मरीज स्थानांतरण इकाई के साथ चंड़ीगढ़ से लेह से पहुंचा। विमान गंभीर रूप से घायल फ्लोरेंस और उनके पति किसटोफे को इस मरीज स्थानांतरण इकाई की सहायता से वह नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पहुंच गया। इसके बाद फ्लोरेंस को नई दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

फ्लोरेंस अपने पति क्रिस्टोफे के साथ मोटरसाइकिल पर लेह की यात्रा कर रही थीं। सड़क दुर्घटना में फ्लोरेंस गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें लेह के एसएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें भारतीय वायुसेना के विमान के जरिए दिल्ली लाया गया। दुर्घटना में क्रिसटोफे को भी मामूली चोटें आयी थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News