तमिलनाडु के थेनी, मदुरै में बाढ़ का अलर्ट: 8,410 लोग राहत शिविरों में

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 12:01 AM (IST)

चेन्नई: तमिलनाडु के थेनी और मदुरै जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। कावेरी और भवानी नदियों के तटों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया गया है। मेट्टूर सहित तीन बांधों से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि करीब 8,410 लोगों ने कर्नाटक के जलाशयों से काफी मात्रा में जल प्रवाह होने के मद्देनजर राहत शिविरों में शरण ली है। 
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि मेट्टूर, भवानी सागर और अमरावती बांधों से संयुक्त रूप से 2. 30 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। राजस्व मंत्री आरबी उदय कुमार ने बताया कि पेरियार और वैगई बांधों से बहुत अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के चलते थेनी और मदुरै जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, राज्य के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया जा चुका है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News