राफेल डील पर केंद्र सरकार को घेरने की बनेगी रणनीति, राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाए राज्य अध्यक्ष

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 10:22 PM (IST)

शिमला (राक्टा): राफेल डील के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस शनिवार को दिल्ली में रणनीति तैयार करेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं को दिल्ली बुलाया है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्रिहोत्री के भी दिल्ली में होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार पहले यह बैठक शुक्रवार को होनी थी लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते अब यह बैठक शनिवार को होगी।

राफेल डील के मुद्दे पर देशभर में प्रदर्शन कर चुकी है कांग्रेस
बता दें कि इससे पहले भी राफेल डील के मुद्दे पर कांगे्रस देशभर में प्रदर्शन कर चुकी है। कांग्रेस का आरोप है कि राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में नियम व कानून की खुलेआम उल्लंघना कर भारत की रक्षा से भी समझौता किया गया। आरोप यह भी है कि केंद्र सरकार सौदे के पूरे तथ्य सार्वजनिक न कर देश की जनता से खरीद में हुई अनियमितताओं को छिपा रही है तथा विमान खरीद सौदे से देश को आर्थिक चपत लगी है।

क्या बोले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि वह बैठक के लिए दिल्ली गए हैं और शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बैठक लेंगे, जिसमें सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य नेता भाग लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News