बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला के लिए 'वरदान' बनी नेवी, देखें रेस्क्यू का Video

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 06:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रलयकारी बाढ़ से अब तक 164 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 2875 लोग बेघर हो गये हैं। ऐसे में भारतीय नेवी के जवान अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में जूझती जिंदगियों को बचाने का काम कर रहे हैं। इंडियन नेवी का एक विडियो सामने आया है जिसमें बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला का रेस्क्यू दिखाया गया है। 


जानकारी के मुताबिक एक गर्भवती महिला बाढ़ में फंस गई थी। जवानों को जैसे ही इसकी जानकारी लगी वह तुरंत महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इंडियन नेवी द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है केि हेलिकॉप्टर से एक रस्सी लटकाई गई, जिसे महिला की कमर से बांध कर उसे धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया। जिसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्‍वस्‍थ हैं। 
PunjabKesari

भारतीय नेवी के रेस्क्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भारतीय नेवी को सलाम कर रहे हैं। बता दें कि बाढ़ के कारण राज्य को बाढ़ के कारण राज्य को 68.27 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। इडुक्की, वायनाड और मल्लापुरम जिले इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जहां भूस्खलन की सबसे अधिक घटनाएं हुयी हैं और सर्वाधिक संख्या में लोगों की मौत हुयी है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News