गोपालगंजः मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 05:22 PM (IST)

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले से नाबालिग भांजी के साथ उसके चचेरे मामा के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना के चलते नाबालिग का पूरा परिवार सकते में है। महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चकागांव क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव की है। अपने घर पर सो रही 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके चचेरे मामा वृंदावन हाजी टोला निवासी 26 वर्षीय इरफान ने हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर जैसे ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे आरोपी हथियार लहराता हुआ फरार हो गया। 

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राणा प्रसाद, एसआई सुरेंद्र सिंह, एएसआई गुलाम अहमद पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static