वाजपेयी जी के निधन से पूरा देश शोकाकुल: कै. अभिमन्यु

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 10:11 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए शोक का समाचार है। उनके निधन से पूरा भारत शोकाकुल है। अटल जैसे सपूत को खोकर भारत माता की आंखों में भी आंसू हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की एक पुरानी पार्टी के सामने एक मजबूत विपक्ष खड़ा किया और फिर देश में सरकार भी बनाई।

वाजपेयी ने विचारधारा आधारित राजनीति की और पूरे देश में कार्यकर्ताओं का संगठन खड़ा किया। अटल जी ऐसे विरले राजनेता थे, जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री ओ.पी. धनखड़ ने वाजपेयी के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे एक युग दृष्टा राजनीतिज्ञ और सच्चे किसान हितैषी थे। एक बयान में धनखड़ ने कहा कि भारत के किसान का ब्याज का बोझ कम करने का श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static