भाजयुमो अध्यक्ष ने किया अपनी टीम का विस्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 11:46 PM (IST)

जालंधर(खुराना) : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक के निर्देशों पर अपनी टीम का विस्तार किया है। 

श्री शर्मा की तरफ से की गई नियुक्तियों में जिला पटियाला की सुश्री छिनु गोयल को प्रदेश सचिव, जिला जालंधर के हनी कम्बोज को प्रदेश सचिव, जिला खन्ना के अमरीश विज को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जलालाबाद के गगन वत्स को प्रदेश कालेज आऊट रीच इंचार्ज, जिला पटियाला के नीरज शर्मा को प्रदेश सह-आई.टी. इंचार्ज नियुक्त किया गया है। हनी कम्बोज भाजपा के टकसाली नेता नवल किशोर कम्बोज के पुत्र हैं तथा पिछले काफी समय से खुद राजनीति में सरगर्म हैं। लॉ ग्रैजुएट होने के कारण उन्हें सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक मुद्दों की अच्छी समझ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News