CM जयराम बोले-अटल का जाना देश के साथ हिमाचल को बड़ी क्षति

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 10:56 PM (IST)

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि अटल के जाने  देश के साथ हिमाचल प्रदेश और उनको बड़ी व्यक्तिगत क्षति हुई है। हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज मिलने से राज्य में करोड़ों रुपए का निवेश संभव हो सका। इसी तरह रोहतांग सुरंग अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ा उपहार है। उन्होंने ने कहा कि वे एक महान राजनेता तथा दूरदर्शी नेता थे, जिनका देहावसान राष्ट्र के लिए एक महान क्षति है। उन्होंने हमेशा ही हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और कुल्लू जिला के प्रीणी में भी उनका घर है। वाजपेयी की हिमाचल प्रदेश तथा यहां के लोगों के प्रति उदारता और विशेष लगाव को हमेशा याद करेंगे।

रोहतांग सुरंग प्रदेश के लिए सबसे बड़ा उपहार
उन्होंने कहा कि साल के अधिकांश समय शेष विश्व से कटी रहने वाली दुर्गम लाहौल घाटी के लिए रोहतांग सुरंग के निर्माण का विचार 1998 में वाजपेयी के मन में आया था। उन्होंने इस परियोजना के निर्माण की घोषणा 3 जून, 2000 को की थी। यह परियोजना पूरी होने के कगार पर है, जो उनका सबसे बड़ा उपहार होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2003 में विशेष औद्योगिक पैकेज दिया, जिससे हजारों करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश हुआ और राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

अटल के कार्यकाल में हुई सर्वशिक्षा अभियान की शुरूआत
विश्व का सबसे बड़ा शिक्षा कार्यक्रम सर्वशिक्षा अभियान की शुरूआत भी उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान की गई। भारत में व्यापार की जीवन रेखा स्वर्णिम चतुर्भुज (गोल्डन क्वाड्रिलेटरल) वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान अस्तित्व में आई। इसके अलावा भारत के 5 लाख गांवों को बारह-मासी शहरों के साथ जोडऩे के लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विशेषकर हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्यों के लिए वरदान सिद्ध हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News