नाहन जेल में महिला कैदी की मौत, इस जुर्म में काट रही थी सजा

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 09:02 PM (IST)

नाहन: आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजायाफ्ता एक महिला कैदी की मौत हो गई। एक माह के भीतर आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में किसी कैदी की यह दूसरी मौत है। इससे कुछ दिन पहले एक नेपाली मूल के कैदी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कैदी जसविंद्र कौर निवासी पोरा, नवाशहर पंजाब, आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में पिछले 8 साल से एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 10 साल की सजा काट रही थी।

अस्थमा की बीमारी के चलते हुई मौत
बताया जा रहा है कि अस्थमा की बीमारी के चलते महिला कैदी को मैडीकल कालेज नाहन में भर्ती करवाया गया था लेकिन मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सजायाफ्ता महिला कैदी जसविंद्र कौर की बीमारी के चलते मौत हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News