रुपए में गिरावट से 26 अरब डॉलर बढ़ेगा तेल आयात बिल, पेट्रोल-डीजल पर पड़ेगा असर

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्लीः रुपए में लगातार गिरावट से 2018-19 में देश का कच्चा तेल आयात बिल 26 अरब डॉलर (1.82 लाख करोड़ रुपए) तक बढ़ सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरावट जारी रहने से तेल आयात बिल 114 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

महंगा होगा पेट्रोल-डीजल
गौरतलब है कि डॉलर के मुकाबले रुपया आज शुरुआती कारोबार में 43 पैसे गिरकर 70.32 पर पहुंच गया। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इसका असर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की खुदरा कीमतों पर भी पड़ सकता है। देश अपनी जरुरत का 80 फीसदी से ज्यादा तेल आयात करता है। वर्ष 2017-18 में देश ने 22.043 करोड़ टन कच्चा तेल आयात किया। इस पर 87.7 अरब डॉलर (5.65 लाख करोड़ रुपए) खर्च हुए। वित्त वर्ष 2018-19 में 22.7 करोड़ टन कच्चा तेल आयात होने की संभावना है।

बढ़ सकता है तेल आयात बिल
एक सरकारी अधिकारी ने जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में हमें कच्चा तेल आयात बिल 108 अरब डॉलर यानी 7.02 लाख करोड़ रुपए रहने की उम्मीद थी। यह आकलन हमने कच्चा तेल 65 डॉलर प्रति बैरल और 65 रुपए प्रति डॉलर की मुद्रा विनियम दर पर तय किया था। लेकिन 14 अगस्त तक रुपए की विनिमय दर का औसत 67.6 रुपए प्रति डॉलर रहा है। यदि वित्त वर्ष की बची अवधि में रुपया 70 के स्तर पर रहता है तो तेल आयात बिल 114 अरब डॉलर पर पहुंच जाने की संभावना है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News