नाइजीरिया और कांगो में हैजे का प्रकोप, 149 लोगों की मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 04:48 PM (IST)

कनान्गा: नाइजीरिया और कांगो में हैजे के प्रकोप से 149 लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार डैमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में हैजा की महामारी से फरवरी से अब तक 127 लोगों की मौत हो गई है। वहीं नाइजर में इस महामारी से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्वी कासाई क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री हिप्पोलाइट मुटोम्बो मबाव्बे ने बताया कि मौजूदा समय में 2,100 मरीजों का इलाज हो रहा है जबकि फरवरी से अब तक 125 लोगों की मौत हो चुकी है।

 वहीं संयुक्त राष्ट्र ने कल बताया कि नाइजर के मरादी प्रांत में हैजा से 22 लोगों की मौत हो गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 7 अगस्त को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कैनो में हैजा फैलने से पिछले 7 दिनों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ  के मुताबिक, बेबेजी क्षेत्र के तीन गांवों में हैजा फैलने के बाद 47 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सभी मृतकों को दफना दिया गया है।  इन गांवों में न तो क्लीनिक है और न ही कोई अस्पताल। अस्पताल में भर्ती पीड़ितों का इलाज राज्य के दूसरे क्षेत्र में किया जा रहा है। नाइजीरिया में खराब जल आपूर्ति प्रणाली के कारण हैजा का प्रकोप आम हो गया है, विशेष रूप से घनी आबादी वाले इलाकों में यह बड़ी तेजी से फैलता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News