द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास की 25वीं वर्षगांठ मनाएगी भारत और सिंगापुर की नौसेना

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 04:53 PM (IST)

सिंगापुरः भारत और सिंगापुर की नौसेना दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए अगले महीने संयुक्त अभ्यास का आयोजन करेगी।भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने कल रात यहां कहा, च्च्हमारे बेहतरीन रक्षा संबंध, परस्पर गहरे भरोसे और क्षेत्र के प्रति साझा दृष्टिकोण का प्रतिङ्क्षबब है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस साल अभी से कुछ हफ्तों के भीतर, हम हमारे द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास के 25 सालों का जश्न मनाएंगे, ये भारत के विश्व के किसी देश के साथ सबसे लंबे चले बाधारहित नौसैन्य अभ्यास हैं।

अशरफ ने बताया कि इस साल बाद में दोनों देशों की वायुसेना और सेना भी संयुक्त अभ्यास का आयोजन करेंगी।   सिंगापुर, भारत में निवेश का एक प्रमुख स्रोत है और भारतीय कंपनियों के लिए एक प्रमुख वित्तीय बाजार है। यह देश दक्षिणपूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) और पूर्व के व्यापक हिस्से तक पहुंचने का मुख्य द्वार है। अशरफ ने भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में कहा कि आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों देश तकनीक और नवोन्मेष समाधान के क्षेत्र में साथ काम कर रहे हैं।        
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News