बेहद खास है निक द्वारा प्रियंका को दी गई रिंग, कीमत जान होंगे हैरान

8/17/2018 11:01:16 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे है। बी-टाउन में अब ऐसी अफवाह है कि प्रियंका ने अपने जन्मदिन (18 जुलाई) के मौके पर निक के साथ सगाई कर ली है। क्योंकि प्रियंका ने हाथ में एक रिंग पहनी है, जिसे देख कयास लगाए जा रहे है कि उन्होंने सगाई कर ली है। अब खबरें आ रही है कि प्रियंका जल्द ही सगाई की खबरों पर मोहर भी लगा सकती हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका की सगाई की अंगूठी कई मायनों में बेहद खास है। प्रियंका के लिए रिंग निक ने लंदन के मशहूर स्टोर Tiffany & Co से खरीदी थी। एक रिपोर्ट में लिखा- डायमंड डब्ल्यूपी के प्रेसीडेंट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी उच्च गुणवत्ता वाले हीरे की हैं। जो वजन में लगभग 4 कैरेट की है। रिंग की स्पष्टता वीएस 1 है। टिफ़नी एंड कंपनी से खरीदी गई इस अंगूठी की कीमत 200,000 डॉलर ( 1,40,59,500) है।

 

PunjabKesari


माना जा रहा है कि कपल 18 अगस्त को अपने दोस्तों और परिवारजनों के लिए एक पार्टी होस्ट कर सकता है। पार्टी के लिए निक परिवार समेत भारत आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ने पार्टी के लिए एक फाइव स्टार होटल भी बुक किया है। पीसी ने पार्टी के लिए सभी करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों को निमंत्रण भी भेज दिया है। इसी दिन कपल अपनी सगाई की घोषणा कर सकता है। प्रियंका इन दिनों सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News