कैप्टन ने की लुधियाना के लिए अनेक परियोजनाओं की घोषणा

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 03:25 PM (IST)

लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने लुधियाना जिले के लिए आधारभूत ढांचे, जलापूर्ति और उद्योग सहित शिक्षा जैसे क्षेत्रों के लिए 3,600 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं की  घोषणा की। कैप्टन ने यहां गुरु नानक स्टेडियम में ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में चौबीसों घंटे जलापूर्ति के लिए एक परियोजना के वास्ते 1,469 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं।  

उन्होंने कहा कि परियोजना को वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग से सैद्धान्तिक रूप से मंजूरी मिल गई है और इसे अतिरिक्त धन के लिए विश्व बैंक/एडीबी के पास भेजा गया है।  इसके अलावा उन्होंने अनेक परियोजनाओं और उसके लिए आवंटित राशि के बारे में लोगों को जानकारी दी।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News