चूहों ने मचा रखा है घर में आतंक तो इस तरह पाएं उनसे छुटकारा

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 01:52 PM (IST)

चूहे का घर में घुसना किसी आफत से कम नहीं होता। ये घर में आते ही सामान को कुतरना शुरू कर देते हैं, जिसे बहुत सारा नुकसान होती है। नुकसान तो अलग बात है चूहों से बहुत सारी बीमारियां फैलने का डर रहता है। यही वजह है कि कोई भी नहीं चाहता कि चूहा उसके घर में रहें। एेसे में चूहों को घर से बाहर भगाने के लिए कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। मगर इससे इंफैक्शन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बिना किसी साइड इफैक्ट के चूहों के आंतक से छूटकारा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं।  

 

1. प्याज

PunjabKesari
चूहों को घर से दूर भगाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करें। उसको प्याज की गंध बिल्कुल भी पंसद नही होती। प्याज का एक टुकड़ा काटकर घर में वहां रख दें जहां चूहा देखा हो।  

 

2. बाल 
इंसान के बाल भी चूहों के लिए बहुत ही खतरनाक होते हैं। एेसे में बालों को फैंकने के बजाए वहां पर रख दें जहां आप ने चूहा देखा। इसको खाने के बाद वह मर जाएगा। 

 

3. गोबर 
आपको जानकर हैरानी होगी की गोबर से भी चूहे को घर से दूर रखा जा सकता है। इसे खाने के बाद चूहें के पेट में संक्रमण हो जाता है, जिससे वह मर जाते हैं। 

 

4. तेजपत्ता 

PunjabKesari
तेजपत्ते की मीठी खुश्बू चूहों को अपने पास खींच लेती है। इसका नतीजा ये होता है कि वह इसको खाते ही मर जाते हैं। 

 

5. पुदीना 
 चूहे को घर से बाहर भगाने के लिए पुदीने का इस्तेमाल करें। घर में जहां चूहा देखा है वहां पर पुदीने के तेल में रूई भिगोकर रख दें। पुदीने की गंध से ही वह भाग जाएगा। 

 

6. काली मिर्च
कीटनाशक स्प्रे बनाने के लिए पानी और काली मिर्च मिलाएं। इसे चूहों के बिल के पास छिड़काव करें। इसकी गंध से चूहे भाग जाते हैं।

 

7. उल्लू के पंख

PunjabKesari
चूहों को घर से दूर भगाने का सबसे आसान तरीका है उल्लू के पंख। इसके पंखों को देखकर वह बहुत डर जाते हैं और चूहें आपके घर के आस-पास भी नहीं दिखाई देते। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static