''नमस्ते इंग्लैंड'' के पोस्टर में हुई बड़ी गलती, भारत का गलत नक्शा दिखाने पर हुए ट्रोल

8/16/2018 12:01:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का पोस्टर रिलीज हुआ है। इसमें अर्जुन और परिणीति साथ दिखाई दे रहे है। जिसमें अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे 'यूनियन जैक' के डिजाइन वाली टी-शर्ट पहनी हुई है और परिणीति की तरफ देख रहे हैं। हालांकि इस पोस्टर में एक बहुत बड़ी चूक देखी गई। फिल्म के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा दिखा दिया गया है। पोस्टर में दिखाए गए भारत के नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब है। जब यूजर्स ने इस फिल्म का पोस्टर देखा और उनका ध्यान भारत के नक्शे पर गया तो यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि मेकर्स ने अपनी गलती पर संज्ञान लेते हुए फिल्म का पहला पोस्टर डिलीट कर नया और सही पोस्टर जारी किया। 

 


भारतीय कानून के मुताबिक, भारत का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नैशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। इसके अलावा यह क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1961 के तहत दंडनीय अपराध है। अक्साई चिन पर भारत और चीन के बीच विवाद है और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है। अर्जुन और परिणीति ने 2012 में आई 'इश्कज़ादे' में साथ में काम किया था। इस फिल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म को लोगों से खूब सराहना भी मिली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News