चिकन बादाम रोल करी खाने में देगी अलग मजा

punjabkesari.in Thursday, Aug 16, 2018 - 11:18 AM (IST)

चिकन खाने वालों को रोज-रोज नए तरीके की डिशेज खाना बेहद पसंद होता है। इसलिए हम उनके लिए लेकर आएं हैं चिकन बादाम रोल करी। जानते हैं बनाने की विधि।
 

सामग्री
चिकन बोनलेस- 300 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 65 ग्राम
बादाम - 20 ग्राम
लाल मिर्च - 1/4 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
गर्म मसाला - 1/4 चम्मच
तेल -  फ्राइंग के लिए
तेल - 60 मिलीलीटर
ग्रीन इलायची - 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 1/2 चम्मच
प्याज प्यूरी - 350 ग्राम
हल्दी - 1/2 चम्मच
पॉपी सीड पाऊडर - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
सफेद काली मिर्च पाऊडर - 1/2 चम्मच
दही - 250 ग्राम
पानी - 250 मिलीलीटर
गर्म मसाला - 1/2 चम्मच
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. चिकन के टुकड़े ले और उसे किसी भारी किचन हैमर से चपटा करें। फिर उस पर नमक,लाल मिर्च तथा गर्म मसाला लगाकर मेरिनेट के लिए रखें।
2. एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और 1 बड़ा चम्मच हरी डालें।
3. प्याज भूनें। इसके बाद बादाम,लाल मिर्च, नमक तथा गर्म मसाला मिलाएं औक कम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
4. इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
5. चिकन में तैयार मिश्रण डालें।
6. इसे कसकर रोल करें और इसमें टूथपिक्स लगाएं।
7. एक पैन में कुछ तेल गर्म करें और चिकन फ्राई करें और टिशू पेपर पर निकालें।  
8. एक पैन में 60 मिलीलीटर तेल गर्म करें, इलायची भूनें।
9. फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 - 2 मिनट के लिए पकाएं।
10. अब 350 ग्राम प्याज प्यूरी डालें।
11. 1/2 चम्मच हल्दी मिलाएं। पॉपी सीड पाऊडर डालें। इसके बाद नमक, सफेद काली मिर्च पाऊडर  मिलाकर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करें।
12. फिर दही  मिलाएं। पानी डालकर  उबालें ।
13. अब, इसमें चिकन  मिलाएं। इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 15 मिनट तक पकाएं।
14. ढक्कन खोलें, 1/2 चम्मच गर्म मसाला मिलाएं। 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
15. चिकन से टूथपिक्स निकालें। धनिए के साथ गार्निशिंग करें।
16. रोटी या नान के साथ परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News