''आजादी के 71 वर्ष बाद भी लोग भूख से मर रहे''

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 11:30 AM (IST)

चम्बा : सीटू के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। आज इसी के अंतर्गत रात्रि जगराता भी किया जाएगा। यह जानकारी सीटू की जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने देते हुए बताया कि आजादी के 71 वर्ष बीत जाने के बाद भी देश में लोग भूख से मर रहे हैं। भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। लोगों को शिक्षा नहीं मिल रही। सभी के लिए इलाज उपलब्ध नहीं है। बिना इलाज के भी आज कई मौतें होती हैं। देश में बेरोजगारी है, रोजगार नहीं मिल रहा।

मजदूरों को जीने लायक वेतन नहीं मिल रहा, रहने के लिए आज भी लोगों के पास मकान उपलब्ध नहीं हैं। देश में महिलाओं पर ङ्क्षहसा व अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं यहां तक कि छोटी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। आजादी के 71 साल के बाद भी देश में ऐसे हालात हैं। इन हालातों के चलते सीटू इसके खिलाफ  आज जनजागरण करके यह मांग करती है कि सभी को मुफ्त शिक्षा दो, मुफ्त इलाज दो, सभी आवासहीनों को मकान दो, बेरोजगारों को रोजगार दो, मजदूरों को जीने लायक वेतन 18,000 रुपए दो, भूखों और गरीबों को मुफ्त राशन दो व महिलाओं को सुरक्षा दो। इसके अतिरिक्त श्रम कानूनों को बदलना बंद करो। सीटू जिला कमेटी ने जिला स्तर पर इस कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया था परंतु लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते इसे होली में किया जा रहा है। आने वाले समय में भी सीटू इन मांगों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News