बुजुर्ग महिला हत्याकांड: उधार पैसे मांगने पर बिजली कर्मचारी ने दिया था वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 09:26 AM (IST)

बरनाला(विवेक सिंधवानी/रवि): सी.आई.ए. स्टाफ  बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह और थाना भदौड़ की पुलिस ने भदौड़ में एक सप्ताह पहले हुए बुजुर्ग महिला के कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। कातिल बिजली बोर्ड का कर्मचारी था। राज रानी ने आरोपी को 50,000 रुपए उधार दिए हुए थे। जब उसने पैसों की मांग की तो युगेश कुमार उर्फ  मीठी पुत्र राकेश कुमार निवासी भदौड़ ने उक्त महिला का कत्ल कर दिया। जिक्रयोग्य है कि कुछ दिन पहले ही सी.आई.ए. स्टाफ  बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बरनाला में हुए हिमांशु दानिया कत्ल की गुत्थी भी सुलझाई थी और अब इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सी.आई.ए. स्टाफ  का बड़ा योगदान है।

पत्थर मार कर की बुजुर्ग महिला की हत्या
प्रैस कांफ्रैंस दौरान एस.एस.पी. हरजीत सिंह ने बताया कि युगेश कुमार उर्फ  मीठी 5 अगस्त को राज रानी के घर में दाखिल हो गया। उसने राजरानी के हाथ-पैर बांध कर पहले तो उसे धक्का देकर गिरा दिया फिर पत्थर मार कर उसका कत्ल कर दिया और राजरानी के पहने हुए गहने भी लूट लिए और उसके घर में से लगभग 250 ग्राम सोना चोरी करके ले गया। इसमें से 175 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद कर लिया। 85 ग्राम सोना उसने मुथुट फिनकोर्प लिमिटेड ब्रांच बरनाला के पास गिरवी रख कर डेढ़ लाख रुपए का लोन ले लिया। उसकी तरफ  से दिए गए दस्तावेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

 
एस.पी.डी. सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि कातिल युगेश कुमार ने लव मैरिज करवाई थी। उसकी लव मैरिज से नाराज होकर घर वालों ने उसे घर से निकाल दिया था और वह किराए के मकान में रह रहा था। 
जिस घर में वह रह रहा था उस घर की मालकिन राज रानी के साथ उसकी काफी नजदीकियां थीं। युगेश कुमार ने इस कारण बुजुर्ग महिला से 50,000 रुपए उधार ले लिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने उसका कत्ल करने की ठान ली। बिजली बोर्ड में उसे नौकरी अपने पिता की जगह पर मिली थी। इस मौके पर डी.एस.पी. डी. सुरजीत सिंह धनौआ, तेजिन्द्र सिंह डी.एस.पी. साधू, बलजीत सिंह इंचार्ज सी.आई. स्टाफ परगट सिंह मुख्य अफसर थाना भदौड़ भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News