अज्ञात युवक का शव हंसली से बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Aug 15, 2018 - 09:02 AM (IST)

बटाला(बेरी): हंसली से एक अज्ञात युवक का शव मिला। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्थानीय हंसली के किनारे ग्रेटर कैलाश कालोनी के निकट एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

डी.एस.पी. ने बताया कि फिलहाल मृतक का शव कब्जे में लेते हुए शिनाख्त हेतु सिविल अस्पताल बटाला के शवगृह में रख दिया है तथा जो भी बनती कार्रवाई होगी, वह बाद में की जाएगी। इस मौके एस.एच.ओ. सिविल लाइन प्रभजोत सिंह, ए.एस.आई. अशोक कुमार चौकी इंचार्ज अर्बन एस्टेट, एस.एच.ओ. सिटी विश्वामित्र शर्मा सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News