कैप्टन ने लुधियाना में की पहले स्मार्ट स्कूल की शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 10:18 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कड़ी में लुधियाना में आज गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पीएयू जिले का पहला स्मार्ट स्कूल बन गया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्मार्ट स्कूल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इसी तरह पंजाब भर में 261 के करीब स्मार्ट स्कूल खोले जा रहे हैं। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ओपी सोनी भी मौजूद थे। स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत तकरीबन 50 लाख की धनराशि खर्च की जा चुकी है। 


इस स्कूल में आठ क्लास रूम खास तरह से तैयार किए गए हैं। हर रूम में प्रोजेक्टर सुविधा के साथ ही अन्य सुविधा भी रहेगी। इन क्लासेस में छठी से लेकर दसवीं क्लास के स्टूडेंट्स को शिक्षा दी जाएगी। स्कूल में चार नए टॉयलेट भी बनाए गए हैं। स्कूल में शिक्षा का वातावरण बनाने के लिए कई जगह पर लैंड स्केपिंग और सारे स्कूल में कलर कोडिंग भी की गई है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान एक साथ क्रिकेट खेलते रहे हैं इसीलिए सिद्धू को खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान में आमंत्रित किया गया है और इस पर कोई भी मूर्खता पूर्ण बात नहीं की जानी चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई वाले मामले में उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि उसकी रिहाई बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News