शरारती तत्वों ने सड़क से नीचे धकेली 108 एम्बुलैंस, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 07:56 PM (IST)

भरमौर: भरमौर अस्पताल के पास खड़े राष्ट्रीय आपात रोगी सेवा वाहन 108 एम्बुलैंस को सड़क से नीचे धकेलने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। 108 एम्बुलैंस वाहन के चालक भगत राम ने वाहन से छेड़छाड़ कर इसे लुढ़काने की शिकायत पुलिस थाना भरमौर में की है। उसने कहा कि जब वह सुबह उठा तो एम्बुलैंस वाहन (एच.पी.63-4751) सड़क से नीचे गिरा हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार्य को स्थानीय शरारती युवकों द्वारा अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने में जुट गई है। 108 कर्मी का कहना है कि वाहन में तकनीकी खराबी के कारण इसे सेवा से बाहर रखा गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News