देहाती मजदूर सभा ने फूंका प्रशासन का पुतला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 07:27 PM (IST)

मुक्तसर साहिब (तनेजा): देहाती मजदूर सभा की ओर से रिहायशी प्लाटों को अलाट करवाने के लिए गांवों में आंदोलन चलाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत गांव बल्लमगढ़, मोड़ व चक्क मदरसा में गांव की पंचायती शामलाट जमीनों पर खेत मजदूरों ने कब्जे कर लिए थे। अब प्रशासन ने 7 मजदूर नेताओं पर झूठे पर्चे दर्ज कर दिए हैं और झूठे पर्चे रद्द करवाने के लिए गांव चक्क बीड़ सरकार में मजदूरों ने सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और प्रशासन खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

इस समय जसविन्द्र सिंह संगूधौण, संतोख सिंह फौजी और सुरजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार सभी गांवों में प्रस्ताव पास करवा कर प्लाट अलाट किए जाएं व घर बनाने के लिए उचित ग्रांट जारी की जाए। उन्होंने मजदूर नेताओं पर प्रशासन द्वारा किए झूठे पर्चे रद्द करने की मांग की।मजदूर नेताओं पर पर्चे दर्ज करके उनके हौसलों को खत्म नहीं किया जा सकता, बल्कि मजदूर और भी शिद्दत के साथ संघर्ष को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरी मजदूर जत्थेबंदियों के साथ सांझा मोर्चा बना कर संघर्ष को पंजाब स्तर पर पहुंचाया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News