पंचायती राज कर्मचारियों का धरना 17वें दिन भूख हड़ताल में बदला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 07:28 PM (IST)

कपूरथला(गुरविंदर कौर): पंजाब सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में पंचायती राज कर्मचारी एसोसिएशन पंजाब के समूह कर्मचारियों की ओर से दिया जा रहा धरना व कलमछोड़ हड़ताल आज से भूख हड़ताल में बदल गई। इसके तहत स्टेट हैड क्वार्टर मोहाली में पंजाब के 3 जिलों लुधियाना, संगरूर व बरनाला के समूह कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंधी स्टेट कमेटी के सीनियर सदस्य गुरमेल सिंह व पंचायत सचिव आजाद मसीह ने कहा कि यदि फिर भी सरकार ने कर्मचारी विरोधी नीतियों को बंद न किया तो पंजाब के समूह कर्मचारी अपने परिवार सहित भूख हड़ताल करेंगे व सड़कों पर आने के लिए मजबूर होंगे। 

इस अवसर पर हरजीत सिंह, परमजीत कुमार, हरजिंदर, पुरुषोत्तम लाल, बलदेव सिंह, राम लुभाया सभी पंचायत सचिव, रविंद्र पाल सिंह सुपरिंटैंडैंट, सुखजिंद्र सिंह, सरबजीत सिंह क्लर्क आदि उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News