पूर्व मंत्री सम्पत सिंह ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर उठाए सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 02:26 PM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता प्रो. सम्पत सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि आंकड़ों के अनुसार दावों की स्थिति कुछ और ही है। एम.एल.ए. हॉस्टल में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 8 नवम्बर 2014 से 9 जुलाई 2018 तक प्रदेश में 5,320 घोषणाएं कीं। इन पर अनुमानित खर्चा 28,246 करोड़ रुपए होना था, जबकि पिछले 4 वर्षों में अब तक केवल 4,998 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

यानी केवल 17.69 प्रतिशत राशि खर्च हुई है। इन घोषणाओं में से वर्ष 2018 की केवल 690 घोषणाएं हैं जिनकी अनुमानित लागत 710 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि इससे पता लगता है कि मुख्यमंत्री व उनकी सरकार जन कार्यों के प्रति गम्भीर नहीं है। उन्होंने कहा कि 898 घोषणाओं का तो अब तक अनुमानित खर्च भी तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने यह आंकड़े मुख्यमंत्री कार्यालय से सूचना के अधिकार के जरिए 13 जुलाई 2018 को प्राप्त किए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static