सदन को मुजरे का स्थान नहीं बनने देंगे : विज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 02:22 PM (IST)

पंचकूला(धरणी): स्वास्थ्य व खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में झूले वाले हादसे के बाद सभी जिला उपायुक्तों को चैकिंग के लिए पत्र लिखा है। सम्पत्त सिंह के बयान पर विज ने कहा कि वह घोषणाएं की जानकारी मंगवाएंगे। यह कांग्रेस की तरह की सरकार नहीं जो कुछ क्षेत्रों में ही विकास करती है। विज ने मानसून सत्र पर कहा कि इनैलो को ढोल बजाना है तो जिनकी शादियां हुई या जिनके बच्चे हुए हैं वहां बजाए, सदन को मुजरे का स्थान नहीं बनने देंगे। 

उन्होंने कहा कि इनैलो के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई है, धड़ों के मुख्यमंत्री नहीं होते। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने इनैलो को अविश्वास प्रस्ताव लाने को कहा है, यह दोनों आपस में मिले हुए हैं। उन्होंने 15 अगस्त के बाद जाटों के होने वाले प्रदर्शन पर कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सभी को है। कानून किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static