9 मकान, एक गऊशाला क्षतिग्रस्त, एक गाय जिंदा हुई दफन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 01:34 PM (IST)

आनी : आनी उपमंडल में रविवार रात से हो रही आफत की बारिश ने जहां बिश्लाधार में एक गाय को जिंदा दफन कर दिया, वहीं हरिपुर में भी सड़क का डंगा गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया जबकि मलबे में दबी एक गाय को पुलिस, होमगार्ड्स और फायर सर्विसिज के जवानों ने सुरक्षित निकाल लिया। कुंगश पंचायत के उपरला टेशन गांव में भी चमन लाल के मकान पर मलबा गिरने से उसकी पत्नी को हल्की चोटें आई हैं जबकि मकान को क्षति पहुंची है।

शवाड़ के खोखा नाला में भी पहाड़ी से आए एक बड़े पत्थर से दुकान का शटर टूट गया और दीवार को भी नुक्सान पहुंचा है। वहीं कस्बे के किरण बाजार में भी पहाड़ी से लगातार हो रहे भू-स्खलन के चलते रिहायशी मकानों को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने एस.डी.एम. आनी को सूचना दी और उन्होंने मौके का मुआयना किया, वहीं कस्बे के नए बस स्टैंड के पीछे कालोनी को जाने वाले रास्ते का डंगा ढहने से कई रिहायशी घरों को खतरा पैदा हो गया है, वहीं रास्ता चलने के लिए बंद हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News