एक साथ चुनाव होने से होंगे राज्यों को बहुत से लाभ: खट्टर(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 12:48 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): एक राष्ट्र एक चुनाव के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूरे देश मे एक साथ चुनाव होने से बहुत फायदा होगा। पूरे देश की एनर्जी बचेगी, हर चुनाव के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं करनी पड़ती है, बार-बार चुनाव आचार सहिंता लगानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक साथ चुनाव के पक्ष में है। लेकिन यह वैधानिक फैंसला है। सभी विपक्षी दलों को इस पर बातचीत कर फैंसला लेना होगा। 
PunjabKesari
अभय चौटाला द्वारा इनेलो की सरकार बनने के बाद दिल्ली को पानी देने वाली मुनक नहर पर ताला लगवाने के बयान पर पलटवार करते हुए खट्टर ने कहा कि चौटाला क्या करेंगे, क्या नही करेंगे। शेख चिल्ली के ख्वाबों में कुछ नही रखा है। ना सरकार बनेगी ओर ना ही ऐसा होगा। वहीं भूपेंद्र हुड्डा द्वारा अपने कार्यक्रमों में लोक लुभावन घोषणाएं करने पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 साल हुड्डा ने प्रदेश में शासन किया, उस समय ये घोषणाएं पूरी क्यों नही की। उनके द्वारा खोदे गए गड्ढों को अभी तक हम भर रहे हैं। 
PunjabKesari
साथ ही उन्होंने कहा कि चनावों में जो घोषणा पत्र भाजपा ने जारी किया था। उसमें से 90 प्रतिशत वादे पूरे हो चुके हैं और अभी हमारे पास एक साल बाकी है। वहीं नगर निगम के चुनावों में भाजपा द्वारा सिम्बल पर चुनाव लड़ने की बात भी उन्होंने कही। छात्रा परिवहन सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना पर काम चल रहा। स्कूलों में नोडल अफसर तैनात किए जा रहे हैं और किराया तय करने पर भी काम चल रहा है। किसी भी छात्रा को परिवहन सुविधाओं की दिक्कत नही आने दी जाएगी। वही जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम है, उन्हें दूसरे स्कूल में स्थानांतरित किए जाने पर काम चल रहा है और अध्यापकों को लेकर भी इस तरह की पॉलिसी पर ही काम चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static