घर बैठे चखें धारवाड़ पेड़े का स्वाद

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 12:26 PM (IST)

अगर आप भी चाहते हैं घर बैठे ही धारवाड़ के पेड़े का स्वाद मिल जाए तो खास आपके लिए हम लेकर आए हैं इसकी रेसिपी। 

सामग्री
दूध - 2 लीटर
नींबू का रस - 2 चम्मच
पानी - 500 मिलीलीटर
घी - 1 बड़ा चम्मच
पाऊडर चीनी - 70 ग्राम
दूध - 2 चम्मच
दूध - 45 मिलीलीटर
इलायची पाऊडर - 1/4 चम्मच

तैयारी
1. भारी पॉट में 2 लीटर दूध गर्म करें और उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
2. दूध फटने के बाद एक कटोरे पर सूती कपड़ा रख उसे छान लें।
3. अब इस पर पानी से धो लें और दोबारा निचोड़ें।
4. इसे कड़ाही में कम आंच पर भूनें और फिर घी डालें।
5. फिर इसमें चीनी तथा दूध डालें।
6. 1 बड़ा चम्मच दूध और मिलाएं। कम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7. इसे गैस से हटा दें और ब्लेंडर में पीस लें।
8. अब मिश्रण को एक कड़ाही में डालें, 45 मिलीलीटर दूध मिलाएं और 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9.  इलायची पाऊडर  मिलाएं। गैस बंद कर दें और मिश्रण को एक कटोरे में स्थानांतरित करें।
10. अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इसके पेड़े बनाएं।
11.  पाऊडर चीनी सो कोटिंग करें।
12. एक सप्ताह के लिए रेफ्रिजरेटर में  स्टोर कर रखें।
---------------
मिल्क पेड़ा

 

सामग्री
घी - 2 चम्मच
कंडेंस्ड  मिल्क  - 400 ग्राम
दूध पाऊडर - 280 ग्राम
दूध - 2 चम्मच
केसर - 1 चम्मच
घी - 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाऊडर - 1 चम्मच
पिसता

तैयारी
1. एक कड़ाही में घी गर्म करें। कंडेंस्ड  मिल्क तथा दूध पाऊडर इस तरह मिलाएं कि गांठ न पड़ जाए।
2. 5 - 7 मिनट के लिए कम आंच पर कुक करें।
3. एक कटोरे में दूध तथा केसर मिलाएं और मिश्रण में मिलाएं।
4. इसके बाद घी तथा इलायची पाऊडर मिलाएं। 
5. इसे गैस से हटा दें और मिश्रण को 10 मिनट तक ठंडा करें।
6. घी  अपने हाथों पर लगाएं।
7. अपने हाथ में कुछ मिश्रण लें और इससे पेड़ा आकार दें।
8. इसके ऊपर कुछ पिस्ता रखें।
9.सर्व।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News