लेन-देन को लेकर चलाई गोली, 3 घायल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:49 AM (IST)

रानियां(विर्क): गांव थेडी मोहर सिंह में लेन-देन के विवाद को लेकर एक पक्ष की ओर से गोली चलाई। जिससे 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया। विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। थाना प्रभारी दलेराम ने बताया कि जोगा सिंह की शिकायत पर निरंजन सिंह, त्रिलोक सिंह, संतोख सिंह सहित 3-4 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 307, 323 व आम्र्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 2 पक्षों का पैसे को लेकर विवाद था। जोगा सिंह, बलजिंद्र सिंह व सतनाम सिंह पुत्रान जगतार सिंह का त्रिलोक सिंह, संतोख पुत्रान निरंजन सिंह व अन्य के साथ पैसे के लेन-देन का विवाद था। जिसको लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था जिसकी शिकायत रानियां थाना मे की गई थी लेकिन विवाद सुलझता न देख आज सुबह करीब 8 बजे निरंजन सिंह, त्रिलोक सिंह, संतोख सिंह सहित दर्जन भर अन्य हथियारबंद लोग जोगा सिंह के घर पर आ धमके । 

घर पंहुचने के पश्चात उन्होंने तीनों पर हथियारों से हमला कर दिया। हमले के पश्चात पिस्तौल तान दी और 3 फायर किए। हमले के दौरान एक व्यक्ति टै्रक्टर से पीड़ितों के घर से हड़म्बा को भगा ले गया। जिसके पश्चात आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोग एकत्रित देख हमलावर फरार हो गए। हमले में घायलों को रानियां के अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की ओर से शिकायत पर कार्रवाई न करने से इलाके के लोगों में भारी रोष है। 

लोगों का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो घटना टल सकती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की ओर से घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। बयान दर्ज करने के पश्चात ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static