महिला से छेड़छाड़: विरोध पर पति का सिर फोड़ा, बेटी व ससुर को भी पीटा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 11:44 AM (IST)

पानीपत (सौरव): गांव झाम्बा में 4  महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के साथ जमकर मारपीट की गई। शोर मचाने पर जब महिला का पति व ससुर बचाव करने के लिए आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। इस विवाद में पति की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे उपचार के लिए रोहतक रैफर किया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर सभी 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गांव झाम्बा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि दोपहर बाद करीब 1 बजे के ही 4 महिलाओं सहित एक दर्जन लोग उसके घर में घुस गए। जिसमें से 2 पुरुषों ने उसके हाथ पकड़ लिए तथा 5 पुरुषों ने उससे छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध किया तो दो आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उसने जब बचाव में शोर मचाया तो शोर सुनकर उसका पति व ससुर वहां पर आ गए। तभी एक आरोपी ने लोहे की रॉड मारकर उसके पति का सिर फोड़ दिया। जबकि दो आरोपियों ने उसके ससुर के हाथों व पैरों पर डंडे से मारा। दो महिलाओं ने उसे बाल पकड़ लिए तथा एक महिला ने लात व घंूसों से उसके पेट पर वार किया। आरोपियों ने उसकी बेटी को भी नहीं बख्शा तथा उसे भी जमीन पर पटक कर लात व घंूसों से पीटा।

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह मदद के लिए चिल्लाए तो पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में सभी चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके पति की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। मामले की सूचना 1091 नम्बर पर पुलिस को दी गई।पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आरोपी सुनील, आरिफ, दीपक, नीटू, रवि, मनीष, सागर, रितु, बिमला, रमजान, कमला व दीपक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static